सोनभद्र सृजन दिवस व होली मिलन समारोह संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। शहीद स्थल करारी टस्ट द्वारा बुधवार को शाम एक संगोष्ठी व कवि गोष्ठी का आयोजन करारी में किया गया। शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण वाणी वंदना से आयोजन का शुभारंभ किया गया। प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने जनपद सृजन दिवस पर सभी को बधाई देते हुए अपनी रचना, सर्वे भवन्तु सुखिनः मंगल हमारी कामना हो, द्वेष ईर्ष्या का दमन प्रमुदित हमारी भावना हो सुनाया। उन्होंने होली की रचना, रंग बरसै गुलाल रंग बरसै गुलाल कचौरी निअन फूलल भौजी के गाल सुनाकर वातावरण सृजित किया। अशोक तिवारी ने जनपद सृजन से जनहित की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए अपनी रचना, तन मन मगन रहे होली में सुनाकर वाहवाही लूटी। कौशल्या कुमारी चौहान कवयित्री, ने होली के रंग में नहाने चली हूँ, रूठे दिलों को मनाने चली हूँ सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। गीतकार दिलीपसिंह दीपक ने अंक में लेकर रंग लगाओ फाग कबीरा होरी गाओ की प्रस्तुती से महफ़िल में चार चांद लगाये। दयानंद दयालू ने लोक भाषा में होली गीत, बरसै रंग गुलाल सजन बिन भावै न फागुन सुनाया। इस अवसर पर ठाकुर कुशवाहा, फारुख अली, जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट, ऋषभ त्रिपाठी, मृत्युंजय त्रिपाठी, पुरुषोत्तम कुशवाहा, शिव मोचन, गनेश, आद्या, अंशिका, शिखा साहित्य, ममता, समता, बृज किशोर देव पांडेय, विजय शंकर तिवारी आदि देर शाम तक जमे रहे। आभार आयोजक प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट संस्था प्रमुख ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?