Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

“घमंड टूटने की बधाई” वाला विवादास्पद पोस्टर पुलिस ने उतरवाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रवि पाण्डेय

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न हुआ हार जीत का फैसला भी हो चुका है लेकिन गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गृह जनपद में आज एक पोस्टर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

गोरखपुर के मुख्य चौराहों पर आज सुबह लोगों ने जब एक विवादास्पद पोस्टर देखा तो हैरत ने पड़ गए पोस्टर पर लिखा हुआ था “घमंड टूटने की बधाई” और बधाई देने वाले दो लोगों का नाम कर्मचारी यशवर्धन मिश्रा और गौतम यादव लिखा था एक ने खुद को समाजसेवी तो दूसरे ने अपने आप को छात्र नेता बताया। लोगों ने पोस्टर की फोटो ली और सोशल मीडिया पर इसे वायरल करना शुरू कर दिया। हालांकि पोस्ट पर किसी पार्टी विशेष का नाम तो नहीं लिखा है लेकिन पोस्टर के रंग को देखकर लोगों ने इसे सपाइयों द्वारा लगाए जाने की बात सोशल मीडिया पर करनी शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यूपी में 80 सीट जीतने का दवा और 40 पार के नारे की हवा जिस तरीके से निकली है, तो जाहिर सी बात है सपाइयों ने या गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा इस पोस्ट को लगाया गया होगा। लोगों के कयास पर उसे वक्त मोहर लग गई जब पुलिस इस पोस्ट को उतरवाने पहुंच गई गोरखपुर के यूनिवर्सिटी चौराहे पर लगे हुए पोस्ट को कैंट थाना प्रभारी रणधीर कुमार मिश्रा ने उतरवाया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?