सतत वाहिनी नदी उफान पर,सड़क हुई क्षतिग्रस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

दो दिनों से हो रही बारिश से इलाके में मची तबाही

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय क्षेत्र में बीते शुक्रवार की शाम से लगातार तेज मूसलाधार बारिश ने देर रात तक सतत वाहिनी नदी मालिया नदी पूरे उफान पर रही। पानी का बहाव इतना तेज था कि सूर्य मंदिर के पास भारतीय इंटरमीडिएट के खेल मैदान में 4 से 5 फीट पानी का तेज बहाव रात्रि लगभग 11बजे चल रहा था। वन रेंज ऑफिस जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया के ऊपर से चार-पांच फीट पानी का बहाव होने के कारण दोनों और की रोड को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही साथ आंगनबाड़ी केंद्र, सुलभ शौचालय को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

वही मुडिसेमर ग्राम पंचायत में जाने वाली मार्ग के पर बनी पुलिया के ऊपर से भी पानी का बहाव होने के कारण पुलिया के किनारे बने पंखे को भी क्षतिग्रस्त किए जाने से आवागमन बाधित हो गया है। धरतीडोलवा ग्राम पंचायत में झारखंड की ओर जाने वाली पुलिया के ऊपर से पानी का बहाव होने से आवागमन बाधित रहा,पुलीया के ऊपर से पानी का तेज बहाव देखने के लिए स्थानीय जनों का भिड़ उमड़ पड़ा।

स्थानीय जनों का कहना है कि लगभग 15 साल पूर्व सूर्य मंदिर व भारतीय इंटरमीडिएट के खेल मैदान में इस तरह से पानी का बहाव देखने को मिला था। नदी के किनारे बसे लोग रात्रि को काफी भयभीत नजर आए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?