कांग्रेस जनों ने मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सोमवार को सोनभद्र जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण के विरोध में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने कहा कि मणिकर्णिका घाट का काशी की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा में विशिष्ट स्थान है। इस घाट को वर्ष 1791 में लोकमाता माता अहिल्याबाई होलकर जी द्वारा निर्मित कराया गया था। इस दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई के दौरान माता अहिल्याबाई होलकर जी से संबंधित पवित्र एवं ऐतिहासिक मूर्तियाँ भी मलबे में दब गईं, जो न केवल काशी की आस्था बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत का अपमान है। कांग्रेस पार्टी ने इस शर्मनाक एवं असंवेदनशील कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त किए जाने की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, मणिकर्णिका घाट का पुनर्निर्माण कराया जाए तथा माता अहिल्याबाई होलकर जी की मूर्ति की पुनः स्थापना सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, निवर्तमान प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य बेबी सिंह, आशुतोष दुबे, विनोद तिवारी, राजबली पांडे, दया शंकर पांडे, अवनीश राजपूत, आशीष सिंह, सुनील मिश्रा, मदन गुप्ता, अमरेश देव पांडे, स्वतंत्र साहनी, राहुल जैन, मंजू देवी, शीतला सिंह पटेल, राजबली पांडे, सूरज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?