पिकअप व ट्रैक्टर की टक्कर, एक मजदुर कि हालत गंभीर, आधा दर्जन घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़-रावर्ट्सगंज मुख्य मार्ग पर तेंदुआ मोड़ के पास पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर, आठ मजदूर घायल

संवाददाता लकी केशरी

नौगढ़ (चंदौली)। नौगढ़-रावर्ट्सगंज मुख्य मार्ग पर रात्रि 7:00 बजे के आसपास तेंदुआ मोड़ के पास एक दर्दनाक दुर्घटना हुई, जिसमें आठ मजदूर घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब कुशीडोर से मिर्च तोड़कर घर लौटते मजदूरों से भरी पिकअप और ट्रैक्टर के आमने-सामने से टक्कर हो गई।

दुर्घटना के समय, मजदूरों से भरी पिकअप नौगढ़ रावर्टसगंज मार्ग पर चल रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें जामुनी पत्नी रामधनी उम्र 60 वर्ष, मनीषा पुत्री जवाहीर उम्र 17 वर्ष, प्यारी पत्नी रामजन्म उम्र 70 वर्ष, फूला पुत्री मुंशी उम्र 15 वर्ष, पुनीता पुत्री मुरहू उम्र 20 वर्ष, जानकी पत्नी काशी उम्र 60 वर्ष, चंदा पत्नी श्यामलाल उम्र 50 वर्ष और नीलम पत्नी मुंशी उम्र 35 वर्ष शामिल हैं।

दुर्घटना के बाद, मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी, लेकिन तभी 102 नंबर की एंबुलेंस वहां से गुजर रही थी, जो मरीज़ छोड़कर आ रही थी। एंबुलेंस के ड्राइवर सौरव ने भीड़ देखकर गाड़ी रोकी और घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाकर भर्ती कराया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, चिकित्सक डॉक्टर अजीत द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यह दुर्घटना एक दर्दनाक घटना है, जिसमें कई लोग घायल हो गए और एक की हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?