करमा थाने पहुंचे सीओ राहुल पाण्डेय, लंबित विवेचनाओं पर जताई सख्ती, अपराध नियंत्रण के दिए सख्त निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा


सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने थाना करमा का औचक निरीक्षण कर अर्दली रूम बैठक की। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की और संबंधित विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध ढंग से किया जाए।

सीओ पाण्डेय ने आईजीआरएस पोर्टल व जनशिकायतों की त्वरित जांच और विधिक निस्तारण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी ने वर्षों से लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हुए वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, प्रमुख चौराहों और तिराहों पर नियमित चेकिंग कर अपराधियों के आवागमन पर रोक लगाने को कहा।

इसके साथ ही उन्होंने अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।सीओ पाण्डेय ने शासन और उच्चाधिकारियों द्वारा संचालित अभियानों व दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए और थाने में मौजूद मालों के निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की।

सीओ पाण्डेय ने शासन और उच्चाधिकारियों द्वारा संचालित अभियानों व दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए और थाने में मौजूद मालों के निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?