सफाई नायकों को मिला अंगवस्त्र, मगर सवालों का बोझ अब भी वही ?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0- नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित

0- विश्वकर्मा जयंती व प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर नगर पालिका सभागार में हुआ कार्यक्रम

सोनभद्र । सृष्टि के आदि शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जयंती और आधुनिक भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सभागार में सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने की।

इस अवसर पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने वाले सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि सफाई कर्मी नगर के असली शिल्पकार हैं, जिनके पसीने से नगर चमकता है और जिनकी मेहनत से ‘‘स्वच्छ भारत मिशन’’ की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि ये कर्मी भले ही समाज की सीढ़ी के निचले पायदान पर खड़े हों, लेकिन असल में यही शहर की असली धुरी हैं।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन और सशक्त भारत की कामना की।

लेकिन सवाल यह भी उठता है कि जिन्हें आज अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, वे सफाई कर्मी रोज़ाना कूड़े के ढेरों और नालों में अपनी जान जोखिम में डालते हुए काम करते हैं। “कूड़े के बीच खड़ा सफाईकर्मी ही स्वच्छ भारत का सच्चा नायक है, मगर सम्मान सिर्फ साल में एक दिन न होकर उनकी जिंदगी में हर दिन झलकना चाहिए।” यह कटाक्ष पूरे कार्यक्रम में कई लोगों के मन में भी गूंजता रहा।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभासद अनवर अली, मनोज कुमार चौबे, राकेश भारती, विनोद सोनी सहित अवर अभियंता राजकुमार राव, संत कुमार सोनी, विमलेश लाल, रामबिलास गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, आकाश रावत, अमित दुबे, सुनील सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन कंप्यूटर ऑपरेटर सैयद तौसीफ अहमद ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?