प्रधानमंत्री के जीवन के सकारात्मक संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है: अजीत चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कांशीराम आवास कालोनी मे मिष्ठान वितरण कर मनाया प्रधानमंत्री का 75 वां जन्मदिन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र नगर पालिका के वार्ड नम्बर 5 मंडी मोहाल कांशीराम आवास कालोनी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्म दिवस पर मिष्ठान वितरण किया गया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। प्रधानमंत्री का विजन है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास इसलिए हम उनके जन्मदिन खुशियाँ बाँटने के लिए ऐसे लोगों के बीच आये जिनके उत्थान के लिए सरकार काम कर रही है। इन कालोनी वासियों के बीच मिष्ठान वितरण कर प्रधानमंत्री के जीवन के सकारात्मक संदेश को साझा करने का अवसर है। हम उनके दीर्घायु जीवन और देश की प्रगति की कामना करते हैं।

इस अवसर पर दिलीप चौबे, बलराम सोनी, धन्यजय पंडित, राजेश चौबे, राज कुमार सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1451
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?