बच्चों ने होली गीत, नृत्य, बांसुरी, तबला वादन की प्रस्तुति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O सुर संगम संगीतालय में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

सोनभद्र। सुर संगम संगीतालय राबर्ट्सगंज बड़ौली चौराहा कांवेट रोड स्थित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने होली गीत, नृत्य, बांसुरी और तबला वादन की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में सुर संगम संगीतालय के संचालक विनीत नंदन , अध्यापक डीएन शर्मा, रीति, धर्मेंद्र, और परवेज मौजूद रहे। बच्चों में स्मृति,समीरती, हर्षित, अवनि, नीतू, आराध्या कौटिल्य, और विदित ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत होली गीत से हुई, जिसमें बच्चों ने अपनी आवाज और नृत्य से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद बांसुरी और तबला वादन की प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।


सुर संगम संगीतालय के संचालक विनीत नंदन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि सुर संगम संगीतालय में बच्चों को संगीत की शिक्षा देने के लिए अनुभवी अध्यापकों की टीम है और वे बच्चों को संगीत की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?