चकरघट्टा पुलिस ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र/आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को असलहे के साथ किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के थाना चकरघट्टा पुलिस ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र/आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक 12 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगंबर कुशवाहा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ आशुतोष के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव को 07/07/2025 दिन सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भैसौड़ा बंधा के पास आम के पेड़ के नीचे मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात 9:00 बजे प्रेमचंद (उम्र 19 वर्ष), पुत्र छैबर, निवासी ग्राम जरहर, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना चकरघट्टा में मु.अ.सं. 38/2025, धारा 196(1), 299, 352 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में

थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार, हे0का0 बंटी सिह, हे0का0 अजय यादव

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?