रोजगार मेलें में अभ्यार्थियों को मिला रोजगार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रोजगार मेलें में कुल 56 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

सोनभद्र। शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन (सोनभद्र डिपो) में चालक की संविदा भर्ती एवं लैट्रीक स्टाफींग, नोएडा, मेराक्यू दिल्ली, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, सोनभद्र, टैलेन्टअप, नोएडा, शिवशक्ति एग्रीटेक, वाराणसी, महादेव हनुमत, वाराणसी, विजन इण्डिया सर्विसेज प्रा० लि०, नोएडा, एन०एस०डी०सी०, वाराणसी, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्रा० लि०, सोनभद्र, कामाख्या टी०वी०एस०, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र, एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी एवं मीडलैण्ड माइक्रोफीन, सोनभद्र इत्यादि ने प्रतिभाग किया। इस मेलें में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 56 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी सच्चिदानंद, रोजगार मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, पवन कुमार सोनकर, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं अंशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?