अमित मिश्रा
O- बच्चों को सामग्री वितरित कर किया उत्साहवर्धन
O- राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में दिव्यांगजन शिविर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बाँधा समा
सोनभद्र। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, एल–2 भवन के समीप दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बचपन डे केयर सेंटर, सोनभद्र के सभी दिव्यांग बच्चे एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
शिविर के दौरान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लखनऊ में आयोजित विभागीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया, जिसे बच्चों और अभिभावकों ने ध्यानपूर्वक देखा।
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया और सामग्री वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
दिव्यांग बच्चियों की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
शिविर में बचपन डे केयर सेंटर की मूकबधिर बच्चियों-
- कु. अदिति शर्मा
- कु. आकृति राज
- कु. अंजला
ने स्पेशल एजुकेटर हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इन बच्चियों की प्रतिभा देखकर उपस्थित जनों ने जोरदार तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
मुख्य विकास अधिकारी और मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बाल कलाकारों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया।







