उधारी रुपये मांगने गए युवक पर दबंगो ने पेट्रोल डालकर जलाया,हालत गम्भीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रितिक द्विवेदी

ट्रैक्टर खरीदने के लिए दिए थे सात लाख रुपये, भाई के साथ गया रुपये मांगने

पीलीभीत। एक युवक को उधारी का पैसा मांगना भारी पड़ गया, दबंगो ने पैसे वापस मांगने गए युवक को मारपीट के बाद पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में युवक को पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


दरअसल पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि गांव के ही रंजीत सिंह ने प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के तहत ट्रैक्टर निकलवाने के नाम पर सात लाख रुपए उधार लिए थे। आरोप है ज़ब रुपये वापस मांगने वह अपने भाई सुखविंदर सिंह के साथ आरोपी रंजीत सिंह के घर पहुंचा तो आरोपी आग बबूला हो गया और अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया।

दोनों भाइयों ने जब जान बचाकर मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया तो दबंगों ने मंजीत सिंह पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जबतक युवक बुरी तरह झुलस गया जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?