टूटी पुलिया बड़ी दुर्घटना को दे रहा दावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीयूष गर्ग

बीजपुर रेणुकूट मार्ग पर सेवाकामोड में जर्जर पुल धसी

बीजपुर (सोनभद्र) । बीजपुर रेणुकुट मुख्य मार्ग पर सेवाकामोड़ के पास जर्जर पुलिया टूट जाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है शनिवार की सुबह अचानक पुलिया टूट कर एक साइड से गिर गया जिससे आवागमन एक तरफा हो गया है पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अभी तक कोई बेरिकेटिंग या दुर्घटना साइन बोर्ड नही लगाया गया जिससे दिन में लोग किनारे से आवागमन कर रहे है लेकिन रात में दिखाई न देने से दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गई। इस मार्ग से मधयप्रदेश, छत्तीसगढ़ व उत्तरप्रदेश के हजारो लोगो का आवागमन होता है इसी रास्ते से सेकडो श्रमिक रात दिन रिहंद परियोजना सहित अन्य आसपास के परियोजना में साइकिल,बाइक से कार्य करने जाते है बीजपुर से बखरिहवा तक जहा सड़क मार्ग गड्ढे में तब्दील होने से लोग हिचकोले खा-खा कर लोग कमर दर्द के मरीज बन रहे है वही सड़क पर जगह-जगह छोटी कई पुलिया जर्जर हो चुकी है कभी भी धसने के कगार पर पहुंच चुकी है जिससे आवागमन में बाधा व दुर्घटना का कारण बन रहे है।इस बाबत पीडब्ल्यूडी विभाग के अवर अभियंता विनोद भारती ने बताया की साइन बोर्ड लगवा दिया गया है कुल पांच जर्जर पुलिया का प्रस्ताव नवनिर्मित के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?