संगठन के विस्तार व पंचायत चुनाव की तैयारी पर मंथन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O अपना दल एस विधानसभा दुद्धी की दक्षिण ज़ोन की मासिक बैठक

सागोबांध सोनभद्र। गुरुवार को ग्राम पंचायत बभनी डाक बंगला मे बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार गुप्ता जोन अध्यक्ष बभनी तथा मुख्य अतिथि एम् जोन सह प्रभारी आर के गुड्डू विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश जयसवाल बभनी द्वारा तथा संचालन विधानसभा महासचिव आर के द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। जिले में पंचायत चुनावों को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। व जोन अध्यक्ष जोन सेक्टर बुथ अध्यक्ष जोर शोर लगे ।अब चुनाव नजदीक आ रहा है।सभी लोग जमीन से काम करें।उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सदैव वंचितों, दलितों और पिछड़ों की आवाज को संसद तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश जयसवाल विधानसभा महासचिव व आर के गुड्डू भाई विधानसभा महा सचिव जोन सह प्रभारी संगठन की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठकें, जोन, सेक्टर और बूथ स्तर तक समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। बैठक के दौरान अपना दल एस के विचार धारा से प्रभावित होकर काफी लोगों ने अपना दल की सदस्यता ग्रहण भी की ।
इस अवसर पर हसनैन अहमद नंदलाल सोनू शर्मा सुधासिंह भगवंती गजानंद बुध्दि नरायन संजय कुमार बंशबहादुर सुधीर सहानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?