भाजपा नेता ने लगाए रावर्ट्सगंज तहसील में फर्जी पट्टा देने के आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने रावर्ट्सगंज तहसील में गरीबों को पट्टा दिये जाने के नाम पर भूमाफियाओं को फर्जी पट्टा दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित तौर पर सरकार को बदनाम करने की कोशिश है। डॉक्टर तिवारी ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की और रावर्ट्सगंज तहसील की कार्यप्रणाली सहित लसड़ा ग्राम में जारी फर्जी पट्टे पर उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रावर्ट्सगंज तहसील में भूमाफिया हावी हैं और उन्हें अधिकारियों का खुला संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने बताया कि यहां के तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल भूमाफिया से मिलकर किसानों की जमीनों को औने-पौने दामों में खरीदवा कर बिना नियम को ध्यान में रखते हुए प्लाटिंग करवा रहे हैं। किसानों से सस्ते दामों में जमीन एग्रीमेंट करा कर उसे महंगे दामों में बेचा जा रहा है।

डॉक्टर तिवारी ने कहा कि लसड़ा के पट्टा प्रकरण में ग्राम प्रधान,कानूनगो, लेखपाल, तहसीलदार और एसडीएम के भूमिका की गहनता से जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने आवश्यकता है। साथ ही इन लोगों के संपत्ति की भी जांच कराई जाए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?