बिरसा मुंडा वनवासी विद्यापीठ का हुआ शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

बभनी (सोनभद्र) । विकास खंड बभनी के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी के प्रांगण बिरसा मुंडा वनवासी विद्यापीठ का शुभारंभ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री द्वारा किया गया ।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित बिरसा मुंडा वनवासी विद्यापीठ सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी का शुभारंभ अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया । इस विद्यालय का संचालन विद्या भारती द्वारा किया जाएगा।इस विद्यालय अरुणोदय से कक्षा 8 तक की कक्षा चलाई जायेगी इस विद्यालय में सभी वर्ग के बच्चों का नामांकन किया जाएगा।

सभी बच्चों का स्वागत चंदन और पुष्प वर्षा कर किया गया ।
इस विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह विद्या भारती गौरव इतिहास के बारे में बताया।इस उद्घाटन समारोह में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह ने कहा शिक्षा की उपयोगिता बहुत व्यापक है और जीवन के हर पहलु में इसका महत्व है। यह न केवल ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने और समाज में सकारात्मक योगदान करने में भी मदद करती है। कार्यक्रम में मनीराम पाल, मिथिलेश सिंह,राम लखन ,शिव प्रसाद, अमरदेव पांडेय,राम कुमार, सीताराम,लालकेश कुशवाहा, लक्ष्मी गुप्ता,हरिश्चंद्र, अत्री लाल समेत बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?