बीना एनसीएल कर्मचारी से 2.27 करोड़ की ठगी, साइबर सेल ने दर्ज किया मुकदमा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बीना (सोनभद्र) । शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर बीना एनसीएल के एक कर्मचारी से 2 करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने नकली ट्रेडिंग ऐप के जरिए बड़ी रकम हड़प ली। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुई ठगी?

बीना एनसीएल के युगल किशोर तिवारी ने बताया कि 13 जनवरी 2025 को उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। इस लिंक के जरिए “SHAREKHAN EDGE” नामक एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया गया।

इसके बाद उनकी भतीजी को दो डिमेट खाते (IN365201816156 और IN365201818661) दिए गए और कहा गया कि इन खातों के जरिए शेयर खरीदने और बेचने पर मुनाफा होगा। इस भरोसे में आकर उन्होंने और उनकी भतीजी ने 13 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 के बीच कुल 34 बार पैसे जमा किए।

युगल किशोर तिवारी ने 24 बार पैसे ट्रांसफर किए, कुल रकम – 1,45,96,559 रुपये।

उनकी भतीजी ने 10 बार पैसे ट्रांसफर किए, कुल रकम – 81,06,057 रुपये।

इस तरह ठगों ने कुल 2 करोड़ 27 लाख रुपये हड़प लिए।

पुलिस जांच में जुटी है, साइबर सेल प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि यह पूरा मामला शेयर बाजार में निवेश के बहाने लोगों को ठगने से जुड़ा है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही पूरे रैकेट का खुलासा किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?