अमित मिश्रा
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा के समीप की घटना
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र मे बीती रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 35 वर्षीय बाइक सवार युवक की हुई मौत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम जनम पुत्र स्वर्गीय जगवीर 35 वर्ष निवासी मरकुड़ी थाना रावर्ट्सगंज निजी काम से सदर ब्लॉक की तरफ आए हुए थे जो काम खत्म होने के बाद घर अपने बाइक से जा रहे थे की लोढ़ी टोल प्लाजा के समीप पीछे से अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी मौके पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही मृत घोषित कर दिया। मामले में परिजनों अग्रिम कार्रवाई में जुटी।







