पुलिस अधीक्षक ने थाने का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। झारखंड बॉर्डर पर स्थित थाने पर पुलिस कप्तान अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बैरक, मुंशी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, मुकदमा से संबंधित रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, बीते कोई महीनो से पड़ी हुई टू व्हीलर गाड़ियों समेत साफ-सफाई का गहनता से निरीक्षण किया। तत्पश्चात थाने से लेकर मां काली मंदिर तक बाजार के में रोड पद फ्लैग मार्च भी किया।

पुलिस अधीक्षक ने बातचीत के दौरान कहा कि अति संवेदन सील बॉर्डर के थानों पर स्थानीय पुलिस पूरी तरह से सक्रिय रहेगी इसका पालन करने के लिए पुलिस महकमा को सख्त हिदायत दिया गया है।

इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान, उपनिरीक्षक व पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?