बाइक सवार नें ट्रैक्टर मे पीछे से मारी टक्कर, मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। चौना संपर्क मार्ग पर हुई घटना

बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी – चौना संपर्क मार्ग पर मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार ने खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार चंद्रबली गोंड 35 पुत्र रामलखन निवासी सड़क टोला बभनी मंगलवार की रात में अपने घर से बभनी बाजार की तरफ बाइक से आ रहा था।कुछ दूर आया होगा कि सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतना तेज था कि उसका गर्दन आधा कट गया। गर्दन कटते ही वह दूर जा गिरा और तड़फड़ाने लगा। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उधर मौत की खबर लगते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई।घटना की सूचना लोगों ने बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर शशिकांत सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में ले पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि चंद्रबली घर से बभनी बाजार की तरफ आ रहा था और खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?