कार से बाइक सवार की टक्कर, एक युवक की दो घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

मामला बभनी के नधिरा के बैरागो का

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा बखरिहवा मार्ग पर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी कार की टक्कर इतनी तेज थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए।वहीं बाइक सवार तीन लोग में एक की मौके पर मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए।

थाना क्षेत्र के नधिरा बखरिहवां मार्ग पर बाइक सवार और कार की टक्कर में एक की मौत तो वहीं दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक 27 वर्षीय मनोहर निवासी करहिया म्योरपुर का बताया गया।वहीं अन्य दो नवा टोला बैरागो गांव निवासी 45 वर्षीय रामपती पत्नी बैजनाथ व 25 वर्षीय सोमारू पत्नी झरी सिंह गम्भीर रूप से घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार रेणुकूट से बीजपुर की तरफ जा रही थी की अचानक गांव से निकल कर सड़क पर आ रहे बाइक सवार उसकी जद में आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी जब तक पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचती मौके पर ही एक युवक ने दम तोड दिया वही दो अन्य घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजवा दिया।

इस घटना के सम्बन्ध में उपनिरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया गया है वही अज्ञात की जानकारी किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?