चोपन पुलिस की बड़ी कामयाबी : वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 बाइक और 1 स्कूटी बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस को थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा की साजगता व कड़ी मेहनत से बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 07 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत बग्घा नाला पुलिया के पास दबिश दी गई, जहां से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों की पहचान मस्तू पुत्र सफीउल्ला (36 वर्ष) एवं राकेश चौबे पुत्र अवधेश चौबे (23 वर्ष), निवासी डाला शीतला मंदिर क्षेत्र, थाना चोपन के रूप में हुई।

कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे दोनों मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व डाला शीतला मंदिर के पास से दो मोटरसाइकिल चोरी की थी, जबकि एक स्कूटी रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के अस्पताल कॉलोनी लोढ़ी से चोरी की गई थी।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से

  • पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP64U 8248)
  • स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP64AX 1644)
  • होंडा एक्टिवा स्कूटी (UP64AC 9660)
    बरामद की है।

इस संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 0049/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक घनश्याम तिवारी (चौकी प्रभारी डाला), हेड कांस्टेबल छोटेलाल, हेड कांस्टेबल राम सिंह एवं कांस्टेबल गोविंद कुमार शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?