सोनभद्र में ड्रग माफिया व कफ सीरप तस्करी पर बड़ी कार्रवाई – ₹10,हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र, । – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस, एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम ने ड्रग माफिया एवं कफ सीरप तस्करी में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।  एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया टीम ने कोलकाता से कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल (पुत्र रामदयाल, वाराणसी) को न्यायालय के आदेश पर चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर रांची ले गई।
रांची में की गई जांच के दौरान आज 17 दिसंबर को सत्यम कुमार (पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, वाराणसी, 28) को गिरफ्तार किया गया। सत्यम ने “माँ कृपा मेडिकल” के नाम से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सोनभद्र औषधि विभाग से ड्रग लाइसेंस प्राप्त किया था। इस फर्म के माध्यम से शैली ट्रेडर्स (रांची) से लगभग ₹6 करोड़ का फेन्साडिल कफ सीरप कागजों पर खरीदा गया और फर्जी फर्मों – आयुष इंटरप्राइजेज, सनाया मेडिकल, दिलीप मेडिकल – के नाम से बिक्री दिखाकर धनराशि रोटेट की गई। वास्तविक रूप से कोई सीरप परिवहन नहीं हुआ।
सत्यम ने पूछताछ में बताया कि उसके बुआ के लड़के रवि गुप्ता और भाई विजय गुप्ता ने “माँ कृपा मेडिकल” व “शिविक्षा फार्मा” स्थापित कर फर्जी लाइसेंस प्राप्त किए थे। इस फर्जीवाड़े में लगभग ₹12 करोड़ की कागजी लंदन‑ट्रांसफर हुई।
पिछले महीनों में सोनभद्र में 1,19,675 शीशी (₹3.5 करोड़), रांची में 13,400 शीशी और 3.40 करोड़ की कफ सीरप बरामद की गई थी।
गिरफ्तारी में शामिल टीम में निरीक्षक सदानंद राय, प्रणय प्रषून श्रीवास्तव, माधव सिंह, राजेश चौबे, रमेश कुमार और शिवम सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने इस प्रकरण में आगे की जांच जारी रखने तथा अन्य सह-अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?