सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद शाखा सोनभद्र का द्विवार्षिक अधिवेशन संघ भवन लो.नि.वि मे जनपद अध्यक्ष सूरजबली सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ जिसमे प्रांतीय संगठन की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एल.कुशवाहा, उपाध्यक्ष एस.के.मिश्र, महामंत्री ओ.पी.त्रिपाठी, वरिष्ठतम कर्मचारी नेता निर्मल शंकर श्रीवास्तव, मिर्जापुर जनपद के धर्मदेव उपाध्याय, बजरंगी कुशवाहा सहित बड़ी संख्या मे जनपद के पेंशनर प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
अधिवेशन मे सरकार द्वारा सी.सी.एस.पेशन नियमावली मे संशोधन का विरोध करते हुए आठवें वेतन आयोग के शीघ्र गठन और उसमे पुराने पेंशनर्स का हितलाभ सुनिश्चित करने, राशिकरण की कटौती 10 साल पर बंद करने, 18 माह के फ्रीज्ड DA/DR के एरियर का भुगतान करने, पेंशन से आयकर कटौती बंद करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने आदि मांगों पर बल दिया गया और 22 अप्रैल को बड़े पैमाने पर जनपदीय धरना – प्रदर्शन, विरोध सभा कर मागों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करने का संकल्प लिया गया।
द्वितीय सत्र मे चुनाव अधिकारी ओ.पी.त्रिपाठी की देखरेख मे शाखा का चुनाव कराया गया जिसमे सर्वसम्मति से सूरजबली सिंह अध्यक्ष, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवधेश सिंह मंत्री एवं रामराज राम सम्प्रेक्षक चुने गये। निर्वाचित पदाधिकारियों को बी.एल.कुशवाहा ने शपथ ग्रहण कराया।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?