नौगढ़ में रविदास मंदिर और होलिका को नुकसान पहुंचाने पर भीम आर्मी का विरोध प्रदर्शन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) के नर्वदापुर गांव में शनिवार रात हुई एक घटना को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने रविदास मंदिर के ऊपर लगी मड़ई को हटा दिया और गांव में रखी होलिका को समय से पहले जला दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और रविवार सुबह कुछ संगठनों ने इसका विरोध किया।

नर्वदापुर गांव में संत रविदास और डॉ. भीमराव अंबेडकर का एक मंदिर निर्माणाधीन है, जहां संत रविदास की प्रतिमा स्थापित है और डॉ. अंबेडकर की अस्थायी प्रतिमा भी रखी गई थी। शनिवार रात किसी ने मंदिर के ऊपर लगी मड़ई को हटा दिया, जिसके बाद अंबेडकर समिति के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

रविवार को सुबह भीम आर्मी के संरक्षक रामचंद्र और प्रधान परमानंद यादव के नेतृत्व में भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ता और समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ने थाना चकरघट्टा में 8 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

मौके पर पहुंचे चकरघट्टा थाना अध्यक्ष भूपेंद्र निषाद के द्वारा कार्यवाही किए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?