देव दीपवली पर हुआ भक्ति जागरण का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

भक्ति गीतों पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु, घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में दीपोत्सव व भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाज सेवी राजन सिंह म्योरपुर ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़ और विशिष्ट अतिथि डाॅ व्यास चन्द विश्वकर्मा व प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने फीता काट कर और मां दुर्गा, भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने अखण्ड दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हाॅली लाइट पब्लिक स्कूल के सहयोग से मन्दिर में फूलों की रंगोली व 1100 दीप जलाकर कर देव दीपावली मनाई गई। इसके पश्चात झारखंड के रमना,गढ़वा से आई सरगम संगीत देवी जागरण ग्रुप द्वारा भक्ति जागरण प्रस्तुत किया गया।रात भर चलने वाले भक्ति जागरण में गायक राकेश दीपजल, वीरेंद्र स्नेही, शालिनी श्रीवास्तव, पार्वती गुप्ता के भक्ति से पंडाल झूम उठा।आर्गन पर विरेन्द्र, बैंजो पर परशुजी,नाल पर मनीष बाबू,पैड़ पर कामेश्वर बाबू के साथ विरेन्द्र व अमेरिका ने साथ दिया बलदीप समिति द्वारा गणेश ,राधाकृष्ण, भगवान शंकर, हनुमान जी,काली जी सुन्दर झांकी प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मेरे घर पधारो गजानन,देती है मेरी मैया,किसी से बैर नहीं,मां के घर देर है अधेर नहीं,बम बोले रहा काशी आदि सुन्दर गीतों ने भक्तों को झुमने पर मजबूर कर दिया। झारखंड से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन युवा समिति बभनी द्वारा आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में नन्द कुमार, मिथिलेश गुप्ता,सुनील गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, श्याम नारायण पांडेय उपेन्द्र रवानी, कमलेश,वरुण, अमित कुमार गुप्ता,जेपी जयसवाल, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता सहित हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने भक्ति जागरण का आनन्द लिया।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?