6 वर्षीय बच्ची का घर के पास कुऍं में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव का मामला

बुद्धवार की शाम को घर से लापता हुई थी बच्ची

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैना गांव में गुरुवार की दोपहर में घर के पास कुंए में बच्ची का शव उतराया हुआ मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।बच्ची बुधवार के शाम को घर से निकली थी और घर नही लौटी थी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैना गांव निवासी हरिओम की छः वर्षीय बेटी खुशी का शव वृहस्पतिवार को घर के पास ही कुंए में मिला, शव मिलते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम को करीब सात बजे खुशी अपने घर में मामा से बात करने के बाद निकली  फिर वापस नहीं आई, जब काफी समय तक वह घर नही लौटी तो लोगों ने खोजना शुरू कर दिया। बच्ची के घर न लौटने पर लोग घबराने लगे, पास पड़ोस मे पता किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। घर वालो ने कुंआ, झाड़ी सभी जगह खोजबीन किया लेकिन कही पता नहीं चला।

परिजनों ने सुबह बभनी थाना में सूचना दिया  तो सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सरफराज खान पुलिस बल के साथ पहुंचे और जानाकरी लेने के बाद खोजबीन में जुट गये। कुंए में झगड़ वगैर डाल कर देखा गया तो बच्ची कुंए में मिली। दोपहर करीब सवा दो बजे ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस की सहयोग से कुंए में भरा पानी में लोहे की बनी झगड़ से बार बार पानी में डालते ही कपड़े में फंसी बाहर निकलते ही पहचान कर ली गई घटना की सूचना मिलते ही दहाड़ मारकर रोने लगे।

मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर सरफराज खान ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?