अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध बरगवां पुलिस की कार्यवाही

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनीष चौधरी

5 अवैध शराब कारोबारियों से करीब 20 हज़ार की अवैध शराब जप्त
सिंगरौली (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम कसर में कार्यवाही करते हुए 5 अवैध शराब विक्रेताओं पर मामला दर्ज कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की है।


सिंगरौली (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम कसर में कार्यवाही करते हुए 5 अवैध शराब विक्रेताओं पर मामला दर्ज कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में बरगवां निरीक्षक राकेश साहू द्वारा गठित टीम ने बीती रात कसार क्षेत्र में रेड कार्यवाही कर रविंद्र साहू पिता देवी दयाल साहू उम्र 25 वर्ष के पास से 2140 रुपए की 18 पाव अवैध देसी शराब जप्त की। वहीं सूरज साहू पिता राम भजन साहू उम्र 27 वर्ष के पास से 2580 रुपए की 20 पाव शराब, विजय कुमार साहू पिता राम नारायण साहू उम्र 29 वर्ष के पास से 2340 रुपए की 26 पाव अवैध शराब, प्रमोद कुमार साहू पिता राम प्रसाद साहू उम्र 26 वर्ष के पास से 2700 रुपए की 30 पाव अवैध शराब एवं प्रदीप कुमार वैश्य पिता कन्हैया लाल वैश्य उम्र 32 वर्ष के पास से 50 पाव प्लेन, 21 पाव गोवा एवं 12 बियर कल 23 लीटर करीब 10 हज़ार की अवैध शराब जप्त कर सभी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक अनुज सिंह, प्रधान आरक्षक अनूप मिश्रा, अरविंद पटेल, आरक्षक अरविंद यादव सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?