बलिया की शानदार जीत, ऋतुराज बने मैन ऑफ द मैच:डॉ धर्मवीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान पर चल रही सोन कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को बलिया और जमशेदपुर के बीच खेले गए मुकाबले में बलिया ने 58 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन बनाए। ऋतुराज सिंह ने 36 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली, जबकि अभय ने 20 गेंदों पर 45 रन जोड़े। जमशेदपुर की ओर से आदित्य और फैसल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में जमशेदपुर की टीम 18वें ओवर में 151 रन पर सिमट गई। राजशेखर ने 28 गेंदों पर 29 रन बनाए, जबकि आकाश अग्निहोत्री ने 10 गेंदों पर 26 रन की तेज पारी खेली। बलिया की ओर से अमन वर्मा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं दीपक पांडेय ने 3 विकेट लिए। अंपायर निखिल सिंह व धनंजय त्रिपाठी रहे। मैन ऑफ द मैच ऋतुराज को पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने पुरस्कृत किया। आज डॉक्टर एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी सोनभद्र और सिंगरौली के बीच मुकाबला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?