पंजीकृत श्रमिको का प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाय आयुष्मान कार्ड: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य को पूर्ण कराये।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा किया।  समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एनआरएलएम समूह के खाते बैंकों में खोलने व उन्हें लोन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होने श्रम प्रर्वतन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाना सुनिश्चित करें।

इसी प्रकार से उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के भी प्रगति की समीक्षा की और उपायुक्त उद्योग एवं एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों के पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करनाा सुनिश्चित किया जायेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?