साफ-सफाई को लेकर ग्राम प्रधान गांवो में चलाये जागरूकता अभियान:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

78 ग्राम प्रधान को किया गया सम्मानित

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में टीबी मुक्त घोषित 78 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानगण को प्रशस्ति-पत्र व महात्मा गॉधी के चित्र से बने स्मृतिचिन्ह प्रदान कर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में टीबी  मुक्त घोषित 78 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानगण को प्रशस्ति-पत्र व महात्मा गॉधी  के चित्र से बने स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीबी रोगियों को पोषण किट का वितरण किया गया, जिसमें भूना चना, बादाम, लाई, गुड़ सहित विभिन्न प्रकार की सामग्री को उपलब्ध है, जिससे खाने से पोषण प्राप्त होता है, जिससे व्यक्ति स्वस्थ्य रह सकता है।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम प्रधानगण व सम्बन्धितजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण जन को जागरूक किया जाये अपने घर को साफ-सुथरा रखें, साफ पानी का प्रयोग करें, परिजन अपने छोटे-छोटे बच्चों को साफ-सफाई रखने की जानकारी देते रहें। बच्चों को गंदगी से होने वाले बीमारियों की भी जानकारी दें, जिससे बच्चें स्वच्छता को अपनाते हुए खुद को स्वस्थ्य रख सकें।

उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, इसलिए बच्चों को बाहर कम निकले जानकारी दी जाये, तेज धूप से स्वास्थ्य खराब हो सकता है, के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया जाये।

इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानगण भी अपने गांव के टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें टीबी से मुक्त कराने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा सकते हैं।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, एसीएमओ डॉ0 आरजी यादव उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?