भाजपा सरकार में आए दिन महिलाओं पर हो रहा है अत्याचार:सपा राष्ट्रीय सचिव  अविनाश कुशवाहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O सोनभद्र में महिला अधिवक्ता पर हमला: सपा की निंदा

सोनभद्र। अविनाश कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से लगातार पुलिस की लाठी किसानों, बेरोजगारों और अब तो आदिगुरु शंकराचार्य पर भी चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और खुद को योगी कहने वाले मुख्यमंत्री के इशारे पर टोलप्लाजा पर वसूली हेतु नियुक्त ठेकेदार आये दिन वकीलों को भी परेशान और अपमानित करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के सह पर गुंडई इस कदर है कि कानून की रक्षा और पीड़ित को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं को सरेराह मारा पीटा जा रहा है। कल सोनभद्र में महिला अधिवक्ता के साथ की गई अभद्रता और मारपीट की गई जो सत्ता के अहंकार को दर्शाता है। अविनाश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा नेताओं के मैसेज से टोल फ्री हो जाता है, लेकिन रात दिन कढ़ी धूप और कड़ाके की ठंड में भी अपने मुवक्किल को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं के साथ मारपीट कही क्षमा योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इसकी घोर निंदा करती है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करती है। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल अधिवक्ताओं के साथ बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?