कसर में तेज रफ्तार पिकअप पलटी, आधा दर्जन लोग हुए घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनीष चौधरी


सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। सोमवार शाम बरगवां थाना क्षेत्र के कसर में पिकअप पलटने से करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज अभी जारी है बताया जाता है कि पिकअप में सवार सभी लोगों को मामूली चोटे आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप क्रमांक MP 66G 1674 में सवार कुछ लोग छठी कार्यक्रम से कसर मार्ग द्वारा ग्राम पोखरा जा रहे थे। बताया जाता है कि शाम करीब 6.45 पर पिकअप जैसे ही कसर से करीब 1.5 किलोमीटर अंदर चितरंगी मार्ग में पहुँची, की तभी एक तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार दौड़ रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार करीब आठ लोग घायल हो गए। इसकी सूचना लगते ही बरगवां निरीक्षक राकेश साहू सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों को उपचार हेतु ट्रामा सेंटर भिजवाकर वैधानिक कार्रवाई में जुटे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?