जन्मदिवस पर पौधरोपण, आशुतोष दुबे बोले- आज देश की आवाज बन चुके हैं राहुल गांधी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

युवा कांग्रेस ने संकल्प लिया- सोनभद्र में वृक्ष काटने वाले माफियाओं से लड़ेंगे, किसानों, दलित-आदिवासियों के हक की लड़ाई जारी रहेगी

सोनभद्र देश के जननायक, गरीब-मजदूर-किसान-युवा-महिलाओं की आवाज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को घोरावल विधानसभा स्थित रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सिंचाई डाक बंगले पर पौधरोपण कर उनका जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे “आशु” ने किया। आशुतोष दुबे ने कहा कि आज राहुल गांधी देश की आवाज बन चुके हैं। नफरत के इस दौर में मोहब्बत की दुकान केवल राहुल गांधी ही खोल सकते हैं। सभी वर्गों और सबको साथ लेकर चलने का काम कांग्रेस पार्टी ही करती है। उन्होंने पौधरोपण के बाद कहा कि वृक्ष आमजन की मूल हैं। जिस तरह बड़े प्रोजेक्ट के नाम पर सोनभद्र में वृक्षों की कटाई हो रही है, हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। राहुल गांधी के जन्मदिन पर संकल्प लेते हैं कि जनपद को वृक्ष काटने वाले माफियाओं से दूर रखेंगे और दलित, आदिवासियों, किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि आज देश के बेरोजगारों की आवाज राहुल गांधी हैं, युवा उनके साथ खड़ा है। व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि व्यापारी नए-नए टैक्स और योजनाओं से परेशान हैं, सभी राहुल गांधी की ओर देख रहे हैं। एससी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा दलित-आदिवासियों की आवाज उठाते हैं। विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अखिलेश मिश्रा और NSUI जिला उपाध्यक्ष सौम्य सोनकर ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सूरज वर्मा, राहुल जैन, ओमप्रकाश राव, अखिलेश मिश्रा, सौम्य सोनकर, दयाराम प्रजापति, मिथिलेश पासवान, शिवम अग्रवाल, अनिल बियार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?