अस्ताचलगामी सूर्य को छठ व्रती महिलाओ में दिया अर्घ्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

श्रद्धा एवं आस्था के साथ स्नान एवं खरना किए

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रती महिलाओ ने नदियों व तालाबो के पावन तट पर श्रद्धा एवं आस्था के साथ स्नान एवं खरना किया। इस दौरान व्रती महिलाओ ने अपने घरों में भी खरना किया। वही गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठ व्रती महिलाओ ने पहला अर्घ्य दिया। इसके बाद पूरी रात घाट पर व्रती महिलाये जागरण कर शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को छठ का दूसरा अर्ध्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व समाप्त हो जाएगा।

सोनभद्र नगर के राम सरोवर, मेहुडी नहर पर छठ पर्व की तैयारियां
छठ महापर्व को लेकर राम शरोवर के घाट सहित तालाबों के किनारे भव्य तैयारी की गई है। छठव्रतियों ने दिनभर उपवास करने के बाद शाम को तालाब के पावन तट पर स्नान किया। तालाब के किनारे व्रतियों के आने का सिलसिला दोपहर बाद से ही शुरू हो गया। नदी किनारे आने वाले अधिकांश लोग अपने-अपने वाहन से पहुंच रहे थे। इसके अलावा घाट पर बसे मोहल्ले के लोग पैदल की नदी की धारा तक पहुंच रहे थे।

जनपद में व्रती महिलाये पैदल ही नदी, तालाब पहुंची महिलाएं
दीघा, कुर्जी, राजापुर, दुजरा, मंदिरी एवं गोलघर से काफी संख्या में महिला व्रती पैदल ही नदी घाट पहुंची। पैदल जाने वाली महिलाएं छठी माई की गीत गाते हुए नदी किनारे पहुंच रही थीं। नदी किनारे पहुंचने पर सबसे पहले व्रतियों ने आम की दातून से मुंह धोआ। उसके बाद नदी की धारा में स्नान करने का सिलसिला शुरू हुआ। हर-हर गंगे, हर-हर महादेव एवं जय छठी मईया की जय-जयकार के साथ नदी की धारा में व्रतियों ने डुबकी लगाई। जय छठी माईया की जय-जयकार से शाम को पूरा नदी तट गूंज उठा। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?