महिला सशक्तिकरण को लेकर एन्टी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, प्रमुख मार्गों, आदि पर की जा रही चेकिंग-

महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं व बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक

बेवजह घूमने वाले मनचलो/सोहदों की चेकिंग कर दी जा रही कड़ी चेतावनी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश सरकार महिलाओं व बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के प्रति  जागरूक करने को लेकर जनपद पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओ के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से एक समग्र अभियान चलाया जा रहा है।

आज नारी सुरक्षा के प्रति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद के समस्त थानों की शक्ति दीदी व महिला बीट आरक्षियों , एण्टीरोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत बीट, गांव, मंदिरो, पार्को आदि में जाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत चौपाल लगाकर बालिकाओं एवं महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की गयी तथा “मिशन शक्ति फेज-05” के सम्बन्ध में जागरूक किया। उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्हें मनचलों, अराजक तत्वों से निपटने तथा आत्मरक्षा करने के लिए आवश्यक आत्मरक्षात्मक गुण सिखाये गये।

प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090 – वुमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?