राजन
दोनो उप जिलाधिकारी ने आज ही पदभार किया ग्रहण
मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के तहत मड़िहान और चुनार तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण किया। मड़िहान तहसील के उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा और चुनार तहसील के अनेक कुमार सिंह उपजिलाधिकारी के रूप में तैनाती की गई है।
संतोष कुमार ओझा ने मड़िहान तहसील पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
वही मड़िहान तहसील के उप जिलाधिकारी अनेक कुमार सिंह का तबादला चुनार उप जिलाधिकारी के रूप में कर दिया गया जो बुद्धवार को ही अपना पदभार ग्रहण किये।
वही कार्यभार संभालने के बाद दोनो एसडीएम ने कहा कि वादकारियों को समयबद्ध न्याय दिलाना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही सरकारी तालाबों, खलिहानों एवं अन्य सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की बात कही। साथ ही शिकायतों के फर्जी निस्तारण या गलत आख्या देने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।द
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।






