पौध रोपण व सुंदरीकरण के लिए रेलिंग का कार्य शुरू
सदर ब्लाक परिसर में ब्लॉक प्रमुख ने की पहल
सोनभद्र। जनपद के सदर विकास खण्ड परिसर में ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में बुधवार को ब्लाक परिसर के सुंदरीकरण व पौधरोपण के लिए रेलिंग का कार्य करवाया जा रहा है जिससे कि पौधारोपण के बाद पौधे क्षतिग्रस्त ना हो पाए।
सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने संबंधित कर्मचारी लगाकर ब्लॉक परिसर के चारों तरफ रेलिंग कर पौधरोपण व सुंदरीकरण कराने को संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देशित किया। वही बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना अनिवार्य है और उसकी देखभाल व सेवा भी उससे बड़ा उपकार है, जिससे कि पौधा पेड़ बनाकर छाव और फल दे सके।
वही सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि अपने ब्लॉक क्षेत्र के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपील करता हूं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में 100-100 पौधारोपण करें जिससे कि हर क्षेत्र में पौधारोपण के साथ हरियाली व वातावरण संतुलन बना रहे।







