अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बोर्ड परीक्षा कों लेकर सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनभद्र के प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश सह मंत्री शशांक मिश्रा के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र को 6 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया प्रदेश सह मंत्री शशांक मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान विद्यार्थी परिषद के संज्ञान में आया है कि जिले में कई परीक्षा केंद्र है जो पिछले कई वर्षों से नकल कराते एवं कॉपियां लिखवाते है। उन सभी परीक्षा केंद्र पर अत्यधिक सतर्कता बरती जाए।
– सचल दल में सिर्फ पूर्ण सरकारी शिक्षक (राजकीय) एवं सरकारी अधिकारी ही नियुक्त किए जाएं जिससे नकलमुक्त परीक्षा कराई जा सके।
– बहुत से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में त्रुटि पाई गई है जिन्होंने जिस विषय का चयन किया था उसके स्थान पर प्रवेश पत्र में
दूसरे विषय आ गए हैं जिसको लेकर परीक्षार्थी अत्यधिक परेशान है कृपया इसका निवारण जल्द किया जाए।
– परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान कॉलेज के प्रबंधक एवं प्रबंधनसमिति के किसी भी सदस्य को परीक्षा केंद्र के आसपास रहने पर पाबंदी लगाई जाए।
– योग्य कक्ष निरीक्षकों द्वारा ही परीक्षा केंद्रों पर सेवाएं दी जाए, एवं कक्ष निरीक्षकों का पुलिस वेरीवेरीफिकेशन भी कराई जाए।
– स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सी सी टी वी से ऑनलाइन निगरानी कराई जाए इसकी सुरक्षा के लिए प्राप्त शस्त्र बल की तैनाती की जाए ।
जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन देने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनभद्र के जिला संयोजक मृगांक दुबे, गणेश शंकर, प्रिंस आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?