अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के आदर्श इंटर कॉलेज में जिला संयोजक मृगांक दुबे के नेतृत्व में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विभाग संगठन मंत्री अमित देव पांडे ने बताया कि आज के परिवेश में विद्यार्थियों की भूमिका बताते हुए कहा कि एक विद्यार्थी के रूप में मनुष्य का देश के प्रति पहला कर्तव्य यह होता है कि वह अपनी शिक्षा उचित रूप से पूर्ण करें,दूसरा सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है, देश के शक्तिबोध तथा सौंदर्यबोध को बढ़ाना, एक विद्यार्थी को अपने व्यवहार में सज्जनता रखनी चाहिए,देश के लिए अपने कर्तव्य को भलिभांति समझाना चाहिए।इस मौके कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आदर्श इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल संतोष मौर्य ने बताया कि एबीवीपी के घोषणापत्र में शैक्षिक और विश्वविद्यालय सुधार जैसे एजेंडा शामिल हैं,यह कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र-संघ चुनावों में प्रतिस्पर्धा करता है,इस अवसर पर जिला संयोजक मृगंग दुबे ने बताया कि यह संगठन छात्रों से प्रारंभ हो, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है,विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है, विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है,विभाग संगठन मंत्री रजनीश तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ बार-बार आवाज उठाती रही है, इसके अतिरिक्त अलगाववाद, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण, आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ हम लगातार संघर्षरत रहे हैं,बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नाम सबसे ज्यादा रक्तदान करने का रिकॉर्ड है, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने बताया कि आजादी के बाद एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण और अपनी संस्कृति को बचाए और बनाए रखने के लिए पूरे देश ने एक विकसित और मॉर्डन देश का सपना देखा इस मौके पर सत्यम शुक्ला शिवेंद्र यादव हर्ष चौबे राज पांडेय रोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?