दर्जनों दिनों बाद बिजली बहाली की जगी उम्मीद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा
शक्तिनगर (सोनभद्र) । शक्तिनगर क्षेत्र के बीना बस स्टैंड पर बीते 12 मई को 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। करीब दो सप्ताह से अधिक समय तक अंधेरे में रहने के बाद अब लोगों को बिजली बहाली की उम्मीद जगी है।

शनिवार को बिजली विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। विभागीय संविदा कर्मियों ने दिनभर मशक्कत कर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य शुरू किया, जिसे शाम तक चार्ज कर बिजली बहाल करने की योजना है।

स्थानीय निवासी राकेश, मोनू अंसारी, मनोज रजक समेत कई लोगों ने बताया कि लंबे समय तक बिजली न होने के कारण लोगों को मच्छरों के प्रकोप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों को भी व्यापार में नुकसान झेलना पड़ा, जिससे रोज़मर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई।

ग्रामीणों ने समय रहते बिजली विभाग को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने के कारण समस्या का समाधान समय पर नहीं हो सका। अब जब विभाग ने ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है, तो लोगों को राहत मिलने की आस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?