दुद्धी(सोनभद्र):तहसील मुख्यालय एवं महिला थाना के ठीक पीछे गली में सोमवार/मंगलवार की रात आठ नकाबपोश बदमाशो को किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से संदिग्ध हाल में टहलते सीसी टीवी फुटेज में कैद हुए।इसकी भनक मंगलवार की सुबह लगते ही समूचे नगर में दहशत फैल गई। लोग एक दूसरे से उन नकाबपोश बदमाशो के बारे में पूछते दिखे। झारखंड व छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित इलाके से सटे उत्तर प्रदेश के मुख्य बाजार में इस तरह की हरकत देख लोग दिनभर कयासबाजी में लगे रहे। वही प्रशासन भी घटना को लेकर काफी सतर्कता बरतने के साथ रात्रि गश्त की रणनीति बदल दिया है।
दरअसल वार्ड संख्या नौ की गली में रात्रि कुछ संदिग्ध लोगों की चहल कदमी की चर्चा पौ फटने के साथ शुरू हुई। इस पर उस गली के कुछ व्यवसायियो ने अपने प्रतिष्ठान के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया,तो रात्रि करीब दो बजे कैमरे ने कुछ गतिविधियां कैद किया। उसके आधार पर अन्य लोगो ने भी सीसीटीवी फुटेज को देखना शुरू किया,तो पंडित मोहाल की ओर से आठ की संख्या में नकाबपोश गली में दाखिल होते दिखे। कुछ के हाथ मे हथियार के साथ लोहे की नुकीली वस्तुए भी दिखी। इसकी जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह कस्बा इंचार्ज एमपी सिंह प्रभावित गली का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज से जब रात्रि गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों की लोकेशन से मिलान किया,तो पुलिस कर्मी भी गली के सामने गश्त करते सायरन बजाते घूमते दिखे। कयास लगाए जा रही है कि किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने आए अपराधियो की मंशा पुलिस की रात्रि गश्त टीम की सजगता व हूटर एवं सायरन की आवाज सुन वे बगैर किसी घटना को अंजाम दिए बैरंग वापस हो गए। सुबह संदिग्ध लोंगो की चहलकदमी करते सीसीटीवी कैमरा का वीडियो वायरल हुआ समुचे नगर में हड़कंप मच गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की आधी रात में कुछ संदिग्ध युवक नगर के गलियों में भ्रमण करते दिखाई दिए है। पुलिस इन संदिग्ध लोगों की तलाश में जुटी हुई है। नगरवासियों से अपील है कि वे घर के बाहर बाइक व अन्य सामान को खुले में न छोड़े। रात में एक बार अपने घरों के आस पास नजर जरूर बनाए रखे। पुलिस संदिग्ध लोंगो पर नजर बनाई हुई है। जैसे ही कुछ जानकारी मिलती है। विधिक कार्यवाही की जाएगी।