महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धांलुओं कों बार्डर पर प्रशासन नें रोका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) । जनपद के रास्ते स होकर प्रयागराज महाकुम्भ को जाने वाले चार राज्यो के श्रद्धालुओं को महाकुम्भ और मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में उमड़ पड़ी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने निर्देश दिया है कि जनपद की सीमा पर ही ऐसे लोगो को रोका जाय। जिसको लेकर आज जनपद के सीमा विंढमगंज में

झारखण्ड राज्य की तरफ से वाले श्रद्धालुओं को रोका गया है। जिला प्रशासन के द्वारा रोके गए श्रद्धालुओं के सामने खाने पीने की समस्याओं को देखते हुए सन सोसाइटी क्लब के सदस्यों ने भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराया,जिसका श्रद्धालुओं ने भूरी-भूरी प्रशंसा किया।

श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन और बस डिपो पर रोका गया। सोनभद्र में बिहार के आने वाले श्रद्धालुओं को सूअरसोत, झारखंड से आने वाले श्रद्धालुओं को विंढमगंज, छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं को बभनी, मध्य प्रदेश से आने वालों को शक्तिनगर और घोरावल में रोका गया।

कुंभ जाने वाली श्रद्धालुओं को रोके जाने पर बॉर्डर पर लगी भीड़, क्लब के द्वारा की जा रही है खाने की व्यवस्था

सोनभद्र झारखंड व उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली रांची-रींवा राष्ट्रीय राजमार्ग के बॉर्डर क्षेत्र विंढमगंज पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने आज सुबह से ही शासन के दिशा निर्देशानुसार प्रयागराज में लगे महाकुंभ में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं की बस, कार सहित भारी भरकम वाहनों को रोक दिया गया है।

जिसके कारण थाना से चंद कदम की दूरी पर भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर में सारे श्रद्धालुओं को और रोका गया। महाकुंभ में स्नान करने जाने को बस से आए सुभाष घोष कहा कि बस को बुक करके हम लोग 55 श्रद्धालुओं का जत्था बीते सोमवार की शाम को ही निकले हैं अगर पहले से पता होता कि वहां जाने से रोका जा रहा है तो हम लोग नहीं आते।

युपी बॉर्डर पर पुलिस के द्वारा रोक दिया जाने के कारण हम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उड़ीसा से चलकर सुरेश गुप्ता महेश आनंद प्रसाद संजीवनी देवी प्रमिला देवी ने कहा कि दो दिन के सफर करने के पश्चात हम लोग उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर आज सुबह पहुंचे ही थे की यहां की पुलिस हम लोगों की गाड़ियों को रोक दिया गया जबकि मन में उमंग था कि अब जल्द ही प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करके अपने आप को पुण्य के भाग बनेंगे। परंतु रोके जाने से काफी परेशानी हो रही है।

वही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्रयागराज में लगे महाकुंभ में इतनी ज्यादा भीड़ बढ़ गई है कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार बॉर्डर क्षेत्र से होकर महाकुंभ जाने वाली सवारी गाड़ियों समेत भारी भरकम वाहनों को भी रोक दिया गया है ताकि महाकुंभ में गए लोग स्नान करके आराम से निकल सके। जब तक शासनादेश नहीं आता है तब तक श्रद्धालुओं की बसें, चार व्हीलर कार समेत भारी भरकम वाहनों को यहीं रोक रखा जाएगा।

वही प्रयागराज महाकुंभ में लगे महाकुंभ में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को स्थानीय प्रशासन के द्वारा भारतीय इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान पर रोके जाने से काफी गहमा गहमी हो गई, जिसको देखते हुए सन क्लब सोसायटी के द्वारा रुके श्रद्धालुओं के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था बनाई गई। जिसे पाकर श्रद्धालुओ ने काफी सराहना कर रहे हैं।
सोसायटी के पदाधिकारी प्रभात कुमार सुमन कुमार गुप्ता रविंद्र जायसवाल अरविंद कुमार गुप्ता अविनाश अग्रवाल महेंद्र गुप्ता मनीष मद्धेशिया मुकेश केसरी गोलू तिवारी महेंद्र गुप्ता सहित सारे लोग लग रहे।

वही भीड़ को काबू करने के लिए डीएम, एसएसपी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी और फोर्स रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, और बार्डर पर पहुंचे। कई ट्रेन और कुंभ स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा गया। डीएम और एसएसपी ने यात्रियों से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?