खननपट्टो का एडीएम, एसडीएम और सीओ समय-समय पर करे जांच: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए गठित टीमो द्वारा नियमित निरीक्षण करते हुए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक आयोजित हुई, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जायें।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु गठित टीम द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाये और अवैध परिवहन व खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि बालू, गिट्टी से सम्बन्धित जो पट्टे समाप्त हो गये है और उनका संचालन नहीं हो रहा है, उन पट्टों के संचालन हेतु नया विज्ञापन जारी कर नये पट्टे देने की कार्यवाही की जाये और राजस्व की वसूली प्रतिमाह निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

उन्होंने कहा कि खनन पट्टों से सम्बन्धित वन विभाग के पास जो भी पत्रावली लम्बित है, उसका निस्तारण समय से कराना सुनिश्चित करेंगें। इस दौरान उन्होंने कहा कि खनन विभाग, एआरटीओ द्वारा ओवर लोडिग करने वाले वाहनों की जॉच प्रभावी ढंग से की जाये। उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकरी द्वारा खनन पट्टों का समय-समय पर  निरीक्षण किया जाये।


इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1567
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?