सामूहिक विवाह योजना से वंचित करने का आरोप, परिजनों ने की कार्यवाई की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- ग्राम प्रधान के नेतृत्व में जिला प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज तहसील अंतर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान उदयम सिंह यादव ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को योजना से वंचित किया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों में नाराजगी बढ़ रही है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत मारकुंडी के पात्र युवक-युवतियों का ऑनलाइन आवेदन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत किया गया था और उनका चयन भी हो चुका था। 23 मार्च 2026 को प्रस्तावित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। लाभार्थियों के परिवारों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत शादी की रस्में भी प्रारंभ कर दी गईं थीं।

लेकिन आरोप है कि 21 मार्च 2026 को खंड विकास अधिकारी द्वारा यह जानकारी दी गई कि लक्ष्य पूरा हो जाने के कारण उक्त लाभार्थियों को योजना से वंचित किया जा रहा है। इसके बाद 22 मार्च को पुनः वार्ता के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।

ग्राम प्रधान ने अपने पत्र में कहा है कि यदि लाभार्थियों को इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित किया गया तो यह उनके मौलिक अधिकारों का हनन होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजना में शामिल कर उनका सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाए।

पत्र के साथ लाभार्थियों के आवेदन पत्र और फोटो सहित अन्य साक्ष्य भी संलग्न किए गए हैं। इस मामले में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रतिलिपि भेजी गई है।

वही जिला समजा कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया की जितने शादीशुदा के डाकयुमेंट ब्लाक से आये थे उनका विवाह हो रहा है हो सकता है की अपात्र हो या ब्लाक से कोई त्रुटि हुई हो जांच करा कर 26 मार्च के सामूहिक विवाह में शादीशुदा कर दी जायेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?