भारतीय टीम की ओलंपिक में विजय के लिए हुई मां गंगा की आरती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिवम गुप्ता

” नमामि गंगे ने अस्सी घाट भारतीय ओलंपिक टीम के लिए किया विजय का शंखनाद “

वाराणसी। पेरिस ओलंपिक प्रारंभ होने के एक दिन पूर्व गुरुवार को नमामि गंगे ने देश की ओलंपिक प्रतिभागियों की टुकड़ी के विजय की कामना से मां गंगा की आरती उतारी । भारत की पहचान मां गंगा के तट पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर नमामि गंगे के सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया । भारत विजयी भव: की कामना से ओलिंपिक खिलाड़ियों की तस्वीर लेकर श्री काशी विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा । भारतीय ओलंपिक दल को प्रोत्साहित करती स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी गईं । भारतीय ओलंपिक टीम के मनोबल को ऊंचा रखने के का आग्रह किया गया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है ।

140 करोड़ भारतवासियों की आशा भारतीय ओलंपिक दल पर टिकी है। शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा देश ओलंपिक दल का समर्थन कर रहा है। भारतीय टीम ढेर सारे मेडल जीते काशीवासियों की यही कामना है ।

आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, अमित त्यागी, शालिनी त्यागी, निमेष सोलंकी, रवि तिवारी , अशोक उपाध्याय, स्वामी जगदीश, स्वामी नारायणदास आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?