तालाब में भैंस निकालने उतरा युवक खुद डूबा, अस्पताल में मृत घोषित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चुर्क चौकी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक तालाब में उतरी अपनी भैंस को निकालने के लिए पानी में गया था, इसी दौरान वह गहराई में चला गया और डूब गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के डूबते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे किसी तरह तालाब से बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची चुर्क चौकी पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?