दोस्तो के साथ यमुना नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक

कौशाम्बी(यूपी)। दोस्तो के साथ यमुना नदी में नहाने गया किशोर अचानक गहरे पानी में चला गया,शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत एक बाद उसे नदी से बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले गए जहा डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।किशोर की मौत से परिजनों और दोस्तों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र नंदा का पुरवा यमुना नदी घाट की है जहा धवई गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर रितेश त्रिपाठी पुत्र श्याम बाबू त्रिपाठी अपने दोस्त कपिल त्रिपाठी के साथ यमुना नदी नंदा का पूरा घाट में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी मे चला गया और फिसलने से डूबने लगा। उसको बचाने के लिए दोस्त ने प्रयास किया, लेकिन वह भी बचा नही सके। चीख़-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत किशोर को बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। जहा पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?