पानी लेने गए युवक की कुएं में गिर कर हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

मामला बभनी थाना के चौना गाव का

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौना गांव में 28 युवक का पैर फिसल कर कुए मे जा गिरा।जब तक परिवार के लोग पहुचते वह गहरे पानी मे चला गया।सुबह ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के चौना गाव निवासी अजय पुत्र मटुरन 28 वर्ष की मौत कुए मे गिरकर हो गई। युवक रात मे पानी भरने गया था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और कुए मे जा गिरा।जब तक परिवार के लोग शोर सुन कर पहुचते वह गहरे पानी मे चला गया। रात भर ग्रामीणों ने शव निकलने का प्रयास किया लेकिन वह निकल नही पाया। बुद्धवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।

मृतक युवक के पिता मटुरन की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्दी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया।इस घटना से मृतक की पत्नी सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल है, मृतक की ढेड वर्ष की एक बच्ची है।

इस सम्बंध में उपनिरिक्षक सरफराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आगे विधिक कार्यवाही किया जा रह है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?